18 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘सैयारा’

संध्या समय न्यूज संवाददाता


यशराज फिल्म्स और रोमांटिक फिल्मों के मास्टर मोहित सूरी की जोड़ी जब एक साथ आती है, तो दर्शकों की उम्मीदें आसमान छूने लगती हैं। आज यशराज फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म ‘सैयारा’ का दिल छू लेने वाला टीज़र जारी किया, जिससे एक बार फिर रोमांस को बड़े पर्दे पर जिंदा करने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

इस फिल्म के जरिए यशराज फिल्म्स अहान पांडे को हिंदी सिनेमा में बतौर हीरो लॉन्च कर रही है। उनके साथ नजर आएंगी अनीत पड्डा, जिन्होंने वेब सीरीज़ बिग गर्ल्स डोंट क्राई में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

टीज़र में फिल्म के टाइटल ‘सैयारा’ का भी खूबसूरत मतलब बताया गया है। शब्दार्थ के अनुसार, सैयारा एक भटकता हुआ खगोलीय पिंड होता है, लेकिन शायरी में यह शब्द किसी चमकदार, स्वप्निल, और अप्राप्य चीज या व्यक्ति को दर्शाने के लिए प्रयोग होता है—एक ऐसा सितारा जो हमेशा चमकता है, राह दिखाता है, पर कभी पूरी तरह पास नहीं आता।

दिल्ली: करोल बाग में भीषण सड़क हादसा, बस पलटी; 2 की मौत, कई घायल

मोहित सूरी, जो इस साल अपने फिल्मी करियर के 20 साल पूरे कर रहे हैं, इससे पहले आशिकी 2, मलंग, और एक विलेन जैसी हिट रोमांटिक फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं, वाईआरएफ की 50 साल की गौरवशाली यात्रा में यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा की रची गई रोमांटिक फिल्मों ने भारतीय सिनेमा को कई यादगार पल दिए हैं। सैयारा 18 जुलाई, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now