रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के द्वारा प्राथमिक विद्यालय में स्कूल बैग व स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा की ओर से सामाजिक सेवा के तहत प्राथमिक विद्यालय, दादूपुर, गौतमबुद्ध नगर में 24 जुलाई 2025, गुरुवार को स्कूल बैग और स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को 69 स्कूल बैग व स्टेशनरी वितरित की गई।

स्कूल बैग और स्टेशनरी पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना रहा। विद्यालय परिवार ने इस नेक पहल के लिए रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा का आभार व्यक्त किया।

स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम में विशेष सहयोग विकास अग्रवाल, सिद्धार्थ सेठी, बीना सिंघल, नवीन शर्मा और नमन गोयल का रहा। उनके सहयोग से बच्चों तक आवश्यक शैक्षणिक सामग्री पहुंचाने की यह पहल सफल हो सकी।

कार्यक्रम में मुकुल गोयल, कपिल शर्मा, शुभम सिंघल, कपिल गर्ग, मनु जिंदल, सुमित गर्ग, नवीन शर्मा, राजकुमार सिंघल, श्रुति सिंघल सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य भालेराम नागर एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब की इस पहल को शिक्षा और सामाजिक सेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम माना गया। स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

 

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now