रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

ऋषि तिवारी


ग्रेटर नोएडा। रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा द्वारा महिलाओं के श्रृंगार और उत्साह का पर्व हरियाली तीज महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ रॉयल हैबिटैट सेंटर, ग्रेटर नोएडा में मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न खेलों, डांस, प्रतियोगिताओं और लजीज व्यंजनों का जमकर आनंद लिया।

क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट मानसी गोयल ने बताया कि हरियाली तीज महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखने वाला पर्व है। इसी उद्देश्य के साथ रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा की ओर से इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रो० स्वाति गुप्ता, पत्नी रो० अमित गुप्ता (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट) उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि का क्लब की ओर से स्वागत किया गया।

हरियाली तीज महोत्सव के दौरान महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के गेम्स, डांस और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इसके साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों का भी सभी ने आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था।

इस अवसर पर श्रुति बंसल, मानसी गोयल, प्रीति गर्ग, जया जिंदल, नीतू बंसल, वंदना शर्मा, कुमकुम गुप्ता, रिचा गर्ग, ललिता, भावना, बारिश, रुचि, दीपिका, तृप्ति, शिखा, सोनिया, गीता, सीमा, हेमा, रुचिका, प्रियंका सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के इस हरियाली तीज महोत्सव ने महिलाओं को एक साथ मिलकर त्योहार मनाने, मनोरंजन करने और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now