विकसित भारत युवा लीडर डायलॉग कार्यक्रम में युवाओं को भाग लेने के लिए पंजीयन प्रारंभ

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। विकसित भारत युवा लीडर डायलॉग कार्यक्रम में युवाओं को भाग लेने के लिए 25 नवम्बर 2024 से पंजीयन प्रारंभ किया गया जो कि 5 दिसंबर 2024 तक राष्ट्रीय युवा दिवस पर मिलेगा प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष विचार रखने का मौका युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा माय भारत इनिसिएटिव के माध्यम से विकसित भारत गंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम का आयोजन 25 नवंबर से माय भारत पोर्टल पर आयोजित किया जाएगा। देशभर से चुने हुए युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी गौतम बुद्ध नगर स्निग्धा सिंह ने बताया कि हाल ही में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं के अग्रणी भूमिका को पक्षपोषित किया गया था, इस विचार को लेकर युवाओं को विकसित भारत की भविष्य योजना पूरा करने की दिशा में अपने विचार और दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का मौका दिया जाएगा, युवाओं के लिए सबसे प्रमुख आकर्षण माननीय प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत करने और भारत का भविष्य गढ़ने में अपने विचार शामिल करने का अवसर होगा। इसे राजनीति और नागरिक जीवन में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को चार चरणों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेना होगा।

पहला चरण- विकसित भारत प्रश्नोत्तरी- इसके अंतर्गत मेरा युवा भारत प्लेटफार्म पर 25 नवंबर 2024 से 05 दिसंबर 2024 तक आयोजित होने वाली डिजिटल क्विज में 15 वर्ष से 29 वर्ष की आयु के युवा भाग लेंगे। इसमें प्रतिभागियों के ज्ञान और भारत के उल्लेखनीय उपलब्धियां के बारे में उनकी जानकारी की परीक्षा होगी।

दूसरा चरण-निबंध और ब्लॉक लेखन- इसमें पिछले चरण के विजेता लगभग 10 चुने गए विषयों जैसे विकसित भारत के लिए तकनीक, विकसित भारत के लिए युवा को सशक्त बनाना आदि पर निबंध प्रस्तुत करेंगे, जिसमें राष्ट्रीय विकास के प्रति उनके विचार परिलक्षित होंगे। यह प्रतियोगिता माय भारत पोर्टल पर आयोजित की जाएगी।

तीसरा चरण- विकसित भारत विजन पिच डेस्क- राज्य स्तरीय प्रस्तुतियां- दूसरे चरण में उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर चुने हुए विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। उनकी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रत्येक राज्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों के चयन के लिए विभिन्न विषयों पर टीमों का गठन करेगा।

चौथा चरण- भारत मंडपम में विकसित भारत राष्ट्रीय चैंपियनशिप – विभिन्न भीम आधारित राज्य स्तरीय टीम में 11 और 12 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय युवा महोत्सव प्रतिस्पर्धा में भाग लेगी। विजेता टीमें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी के समक्ष विकसित भारत के निर्माण पर अपने दृष्टिकोण और विचार प्रस्तुत करेंगे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now