Rajput Karni Sena: नोएडा सेक्टर 62 में राजपूत करणी सेना द्वारा मीटिंग का आयोजन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। नोएडा सेक्टर-62 स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान भवन में राजपूत करणी सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान ठाकुर राजेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में मौजूद लोगों की ओर से कहा गया कि नोएडा के राजपूत समाज का एक बड़ा हिस्सा ठाकुर राजेंद्र सिंह सोलंकी के साथ खड़ा है। संगठन की ओर से भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर भी आपत्तियां व्यक्त की गईं और आरोप लगाया गया कि सरकार के कार्यकाल में ठाकुर समाज के साथ अत्याचार हो रहा है। इन आरोपों के मद्देनजर बैठक में राजपूत समाज को एकजुट होकर ठाकुर राजेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में खड़े होने की बात कही गई।

बैठक में युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह चौहान अपनी पूरी जिला गौतम नगर टीम के साथ उपस्थित रहे। इसके अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी विपिन सिंह सूर्यवंशी, प्रदेश महासचिव ठाकुर सचिन चौहान और प्रदेश सचिव संजीव चौहान सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में आशीष चौहान, सुधीर चौहान, विजय चौहान, प्रताप चौहान, प्रेम चौहान, मोहित चौहान, राहुल चौहान और अंकित चौहान समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

राजपूत करणी सेना की इस बैठक में समाज की एकजुटता और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों ने राजपूत समाज के लोगों से संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहने का आह्वान किया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now