संदिप कुमार गर्ग
आज नोएडा के सेक्टर-15ए स्थित अपने आवास पर राजपूत समाज के वरिष्ठजनों से आत्मीय भेंट एवं संवाद हुआ। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्रीय राजनीतिक परिदृश्य, जनसरोकारों और चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, क्षेत्र के विकास कार्यों तथा आगामी लोकसभा चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान उपस्थित वरिष्ठजनों ने अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।
बैठक में जुगराज सिंह चौहान, एमिटी ग्रुप के डायरेक्टर आनंद चौहान, डॉ. वी.एस. चौहान जी, पूर्व मंत्री मदन चौहान, एनपी सिंह, प्रताप चौहान जी, अशोक चौहान, करतार चौहान जी, रोहतास चौहान, मान सिंह चौहान, महेश चौहान, सुंदर राणा, सीपी सिंह सहित राजपूत समाज के अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
राजपूत समाज के वरिष्ठजनों के साथ हुई यह आत्मीय बैठक सामाजिक संवाद और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण अवसर रही।
























