एसीपी-2 में राजीव कुमार गुप्ता ने पैदल मार्च कर लिया कानून व्यवस्था का जायजा

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा सुनिति सिंह और एडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया के पर्यवेक्षण में एसीपी-2 सेन्ट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता ने थाना बिसरख क्षेत्र में पैदल मार्च किया।

एसीपी-2 सेन्ट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता ने पुलिस बल के साथ थाना बिसरख क्षेत्र के संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों के साथ-साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र की शांति और कानून व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल मार्च के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।

एसीपी-2 राजीव कुमार गुप्ता ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैरिकेडिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए भी कहा गया।

पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे।

पैदल मार्च के दौरान स्ट्रीट क्राइम पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर भी पुलिस अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। एसीपी ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और संदिग्ध लोगों की नियमित चेकिंग की जाए।

उन्होंने कहा कि सभी पीसीआर और पीआरवी वाहन लगातार भ्रमणशील रहें और अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी गश्त सुनिश्चित करें। पुलिस की मौजूदगी बढ़ाकर अपराध की संभावनाओं को कम करने और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश के बाद बिसरख थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पुलिस टीमों को संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, स्ट्रीट क्राइम पर नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार पैदल मार्च, गश्त और चेकिंग अभियान जारी रखा जा रहा है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now