Delhi News Aap Party: आप पार्टी के भीतर कलह की खबरें एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह तथा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने अपने ही साथी और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा की कार्यशैली और राष्ट्रीय मुद्दों पर उनकी ‘चुप्पी’ को लेकर सीधा प्रहार किया है।
‘सच्चा सिपाही’ कहकर संजय सिंह ने घेरा
बता दें कि वायरल वीडियो में संजय सिंह खुद को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ‘सच्चा सिपाही’ बताते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने केजरीवाल जी से सिर्फ निडरता, हिम्मत और साहस से लड़ना सीखा है।इसके बाद उन्होंने सीधे राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां पार्टी संघर्ष की राह पर है, वहीं राघव कई अहम मोर्चों पर गायब दिखते हैं।
यह भी पढ़ें : Iran-US: तेल संकट के बीच भारत के लिए खुला मौका
संजय सिंह ने चड्ढा पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े प्रस्ताव पर उन्होंने हस्ताक्षर तक नहीं किए। उन्होंने पश्चिम बंगाल में वोटिंग अधिकारों के हनन और पंजाब के अधिकारों को केंद्र सरकार द्वारा छीने जाने जैसे संवेदनशील मसलों पर राघव की खामोशी को ‘अफसोसजनक’ करार दिया।
संजय ने गुजरात में आप पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट और दिल्ली में चुनाव आयोग के कथित दुरुपयोग का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि जब मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने और वॉकआउट करने का समय आता है, तब राघव खामोश क्यों रहते हैं? देश राघव से जवाब चाहता है।

.@ArvindKejriwal के साथी निडरता से मोदी के ख़िलाफ़ लड़ते हैं।
यही हमने @ArvindKejriwal से सीखा है। pic.twitter.com/qsTJLSz9JH— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) April 3, 2026
सौरभ भारद्वाज का तंज- ‘जो डर गया, समझो मर गया’
संजय सिंह के बाद आप पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी राघव चड्ढा पर निशाना साधा। राघव के हालिया बयान ‘मैं हारा नहीं हूं’ को लेकर सौरभ ने तंज कसते हुए कहा कि जो डर गया, समझो मर गया।
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि जब सभी विपक्षी दलों ने मिलकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ प्रस्ताव लाने की कोशिश की, तो राघव ने उस पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। सौरभ ने कहा कि जब भी कोई मुद्दा होता है और विपक्ष वॉकआउट करता है, आप वॉकआउट नहीं करते। पिछले काफी समय से मैंने देखा है कि आपने सदन में कोई ऐसा मुद्दा नहीं उठाया, जिसमें आपने सरकार से सवाल पूछे हों। ऐसे डरकर राजनीति कैसे होगी?
Just saw ur video Raghav bhai.
I just want to say – “जो डर गया, समझो मर गया” pic.twitter.com/cgXN9cI4aG— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) April 3, 2026
पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने कसा तंज
बता दें कि इस आंतरिक कलह पर प्रतिक्रिया देते हुए आप पार्टी के पूर्व मंत्री और केजरीवाल सरकार के कड़े आलोचक कपिल मिश्रा ने भी मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी के नाम पर लूटा गया माल, उसके बंटवारे में ये लोग आपस में लड़ पड़े हैं। कहानी बस इतनी है।
यह भी पढ़ें : मासिक राशिफल अप्रैल 2026: जानिए ग्रहों की चाल से आपके जीवन में आएंगे क्या बदलाव?
कपिल मिश्रा ने आगे कहा कि जिसके मुंह में जुबान और पीठ में रीढ़ है, उनका केजरीवाल के यहां टिकना असंभव है। केजरीवाल के साथ केवल रीढ़ विहीन कमीशनखोर और भ्रष्टाचारी कीड़े ही रह सकते हैं।






















