ऋषि तिवारी
नोएडा। शनिवार को भाजपा गौतमबुद्ध नगर जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर पुण्य श्लोक रानी अहिल्या बाई जी की त्रिशताब्दी जन्म जयंती को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता जी रहे। पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई पर ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई के जीवन इतिहास को जानने पढ़ाने की जगह मोदी जी की सरकार से पहले मुगल आक्रान्ताओं के इतिहास का महिमा मंडन किया आज तक कोई नहीं जानता था सिर्फ इतिहासकारों के अलावा , और उन्होंने कहा रानी अहिल्याबाई का जन्म 31 मई 17-25 को महाराष्ट के चौड़ी गांव में हुआ था देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने काशी विश्व नाथ कॉरिडोर में उनकी में इनकी प्रतिमा स्थापित करते हुए बताया कि पुण्य श्लोक रानी अहिल्या बाई होलकर जी ने काशी विश्व नाथ से लेकर सोमनाथ तक अनेको मंदिरों का जीर्णोद्वार करा कर प्राचीनता आधुनिकता का संगम जो उनके जीवन में था ।
आज देश उसे आदर्श मानकर आगे बढ़ रहा भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा पार्टी 21 मई से 31 मई 2025 तक रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म शताब्दी महोत्सव अभियान चला कर उनके जीवन के द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से पार्टी के द्वारा निम्न कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण दौड़ नदियों घाटों पर स्वच्छता अभियान जिला केंद्रों पर प्रदर्शनियों का आयोजन जिला ,विधानसभा,क्षेत्र पंचायत ,जिला पंचायत ,नगर पालिका ,नगर पंचायत ब्लॉक ,आदि पर विभिन्न प्रकार के सफल कार्यक्रम आयोजित किये गये ।
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि पुण्य श्लोक की उपाधि मान्यता भारतीय सनातन संस्कृति में भगवान विष्णु राजा जनक राजा युधिष्ठिर जी को पुण्य श्लोक कहा गया है और उनके बाद यह स्थान रानी अहिल्याबाई होलकर को प्राप्त हुआ था उनके जीवन से हम सबको प्रेरणा मिलती है उन्होंने मुग़ल और अंग्रेजों के काल में भी प्राचीन संस्कृति की रक्षा का कार्य किया हमारे देश में वीर वीरांगनाओ ने देश और प्राचीन संस्कृति की रक्षा के कार्य किये उन्ही में से एक रानी अहिल्यबाई जी थी जिन्होंने भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए मुगल आक्रान्ताओं के द्वारा तोड़े हुए मंदिरों का पुनः निर्माण करवाया उनकी जयंती पर निम्न कार्यक्रम स्वछता अभियान नदियों की सफाई महिलाओं की दौड़ महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये उन सबमें सभी कार्यकर्ता शामिल हुए उनका योगदान सराहनीय रहा ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुभाष भाटी देवा भाटी कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र भाटी ओमकार भाटी रजनी तोमर संजय चेची सतेन्द्र अवाना मनोज शिशोदिया दीपक भारद्वाज सतेन्द्र नागर पवन रावल पवन नागर मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य वीरेन्द्र भाटी रवि जिंदल इन्द्र नागर सत्यपाल शर्मा गुरुदेव भाटी चन्द्रमणि भारद्वाज पंकज रावल संगीता रावल अमित शर्मा विजय रावल सतीश भाटी विमल पुंडीर सचिन गौतम महेश शर्मा अर्पित तिवारी मनोज भाटी महेंद्र नागर राजीव सिंघल मनोज प्रधान संदीप शर्मा अशोक रावल संजय रावत सरफराज अली मुकेश चौहान संजय भाटी दिनेश भाटी श्यामवीर भाटी शेखर नागर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित र