पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मुख्य आरक्षी प्रियंका अरोड़ा को पुरस्कृत कर किया सम्मानित

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह द्वारा तैनात महिला मुख्य आरक्षी प्रियंका अरोड़ा द्वारा बीते 17 नवंबर से 23 नवंबर 2024 के मध्य कोलंबिया में आयोजित लैटिन अमेरिकी पुलिस फायर गेम्स में गोल्ड मेडल व दो ब्रांज मेडल प्राप्त करने पर जिले के पुलिस विभाग में हर्ष व्याप्त है। गुरूवार को एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने आरक्षी प्रियंका अरोडा को 75 हजार रूपये का राशि से पुरस्कृत कर सम्मानित किया है।

बता दे कि उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर 2011 में भर्ती हुई प्रियंका अरोड़ा वर्तमान में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में तैनात है। उन्होंने पद पर रहते हुए अपने जज्बे का इस तरह प्रदर्शन किया, जो काबिल-ए-तारीफ है। आज उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरी दुनिया में प्रियंका ने विभाग और देश का नाम रोशन कर दिया है। प्रियंका अरोड़ा ने कोलंबिया में आयोजित लैटिन अमेरिकी पुलिस फायर गेम्स टीटी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और गोल्ड मेडल व दो ब्रांज मेडल जीतकर पुलिस विभाग का मान बढ़ाया है।

प्रियंका ने बताया कि लेटिन अमेरिका पुलिस गेम्स जो कोलबिंया में आयोजित किये गये थे। जिसमें विभिन्न देशों के करीब 2500 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया था। उक्त प्रतियोगिता में उनके द्वारा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल तथा टेबल टेनिस मिक्स डबल में ब्रांज मेडल तथा 100 मीटर रेस में भी ब्रांज मेडल प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में मुख्य रूप से भारत, मेक्सिको, पनामा, बोलेविया, ब्राजील, इक्वेडोर व रूमानिया देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now