पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुलिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता-2024 में 04 मेडल प्राप्त करने पर किया सम्मानित

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। 67वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान एवं पुलिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता-2024 में शानदार प्रदर्शन कर चार मेडल हासिल करने वाले कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर फील्ड यूनिट प्रभारी हेड कांस्टेबल पवन गौतम को सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ 11,000 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया।

चार अलग-अलग श्रेणियों में हासिल किए मेडल

गुरुवार को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने लखनऊ में आयोजित 67वीं यूपी पुलिस वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान एवं पुलिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पवन गौतम को सम्मानित किया।

पवन गौतम ने प्रतियोगिता में चार अलग-अलग श्रेणियों में मेडल हासिल किए। उन्होंने प्रोफेशनल फोटोग्राफी में गोल्ड मेडल, घटनास्थल निरीक्षण में सिल्वर मेडल, जबकि हुलिया बयान और वीडियोग्राफी में कांस्य मेडल प्राप्त किया।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने की सराहना

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पवन गौतम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र और 11 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के लिए गौरव की बात हैं।

उन्होंने पवन गौतम को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते हुए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

68वीं ऑल इंडिया प्रतियोगिता में भी करेंगे प्रतिभाग

पवन गौतम अब रांची में आयोजित होने वाली 68वीं ऑल इंडिया वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान एवं पुलिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता-2025 में भी प्रतिभाग करेंगे। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

पवन गौतम की इस उपलब्धि से कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के पुलिसकर्मियों में भी उत्साह का माहौल है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now