नोएडा में पुलिस आयुक्त ने किया नवनिर्मित मीडिया सेल कार्यालय का उद्घाटन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार को सूरजपुर कमिश्नरेट मुख्यालय में मीडिया सेल के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया और इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए ऑफिस के संचालन होने के बाद पत्रकारों और पुलिस के बीच बेहतर संवाद होगा। मीडिया को इस कार्यालय के माध्यम से समय पर और सटीक सूचना मिलेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से मीडिया सेल को जोड़ा गया है।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि इस कार्यालय के माध्यम से मीडिया को समय पर और सटीक सूचनाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि मीडिया सेल को पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। यहां सोशल मीडिया लैब बनाई जाएगी, जिसके माध्यम से सोशल मीडिया पर चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर नजर रखी जाएगी। इसे एकीकृत मीडिया सेंटर बनाने की तैयारी है।

उन्होंने कहा कि मीडिया सेल का पर्यवेक्षण अधिकारी उनका स्टाफ अधिकारी होगा। मीडिया सेल का संचालन एसीपी मुख्यालय के निर्देशन में किया जाएगा। यहां मीडिया सेल के प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यहां दो शिफ्ट में 24 घंटे काम होगा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now