फिज़िक्स वाला (पीडब्लू) को नीट यूजी 2024 में चार ऑल इंडिया रैंक

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। नोएडा में भारत के अग्रणी एड-टेक प्लेटफॉर्म, फिज़िक्स वाला (पीडब्लू) के विद्यार्थियों ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रैंस टेस्ट (नीट) यूजी 2024 में चार ऑल इंडिया रैंक 1 (एआईआर 1) प्राप्त की हैं। पीडब्लू के विद्यार्थियों, बिहार के तथागत अवतार, झारखंड के मानव प्रियदर्शी, त्रिपुरा के चांद मलिक, और हरियाणा के प्रतीक ने पूरे 720 में 720 अंक प्राप्त करके ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त की।

पीडब्लू के विद्यार्थियों ने नीट यूजी 2024 में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है और पीडब्लू के 330 से ज्यादा विद्यार्थियों को 700 से अधिक अंक और 6000 से ज्यादा विद्यार्थियों को 650 से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। नीट यूजी 2024 में पीडब्लू के 22,000 विद्यार्थियों का चयन डॉक्टर बनने के लिए हुआ है।

नीट में एआईआर 1 पाने वाले तथागत के माता-पिता शिक्षक हैं। उन्होंने पीडब्लू के यकीन नीट 2.0 2024 बैच की मदद से पढ़ाई की। उन्होंने नीट 2024 की तैयारी के लिए PW के ऑनलाईन क्लास लिए। इस सफलता से पहले वो दो बार ड्रॉप ले चुके थे। 2023 में वो अपना पेपर पूरा नहीं कर पाए थे, जिसकी वजह से उन्हें 611 अंक मिले थे।

अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, तथागत ने कहा, “पिछले साल का स्कोर मेरे लिए निराशाजनक था, लेकिन मैंने कभी भी खुद को हतोत्साहित महसूस नहीं किया। मैंने इस साल के नीट के लिए घर पर ही फिजिक्स वाला (पीडब्लू) की ऑनलाइन क्लास के साथ तैयारी शुरू की। मेरे माता और पिता दोनों ही शिक्षक हैं, लेकिन मैं कुछ अलग करना चाहता था और मैंने मेडिकल चुना। मेरा लक्ष्य टेस्ट और परीक्षा दोनों के लिए पूरी तरह तैयार रहना था। फ़िजिक्स वाला की क्लासेज़ ने मुझे अपने अभ्यास और आत्मविश्वास का निर्माण करने में मदद की और आज, मैं गर्व से कह सकता हूँ कि ऑनलाइन शिक्षा भी आपको एआईआर 1 दिला सकती है।”

फिजिक्स वाला (पीडब्लू) के संस्थापक और सीईओ अलख पांडे ने कहा, “मैं NEET UG 2024 के नतीजों से बेहद खुश हूं, क्योंकि हमारे कई छात्र डॉक्टर बनने के अपने सपने को पूरा कर रहे हैं। अपनी स्थापना के बाद से ही हमारा लक्ष्य भारत भर के छात्रों और खासकर देश के वंचित शहरों के छात्रों के सपनों और कड़ी मेहनत का समर्थन करना रहा है। हमारे जैसे बड़े देश में, गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन शिक्षा भारत में लाखों लोगों के लिए उपलब्धि के अंतर को पाटने में मदद कर सकती है। मैं फ़िजिक्स वाला के सभी छात्रों और शिक्षकों को इस साल के NEET के लिए उनके समर्पण और अथक तैयारी के लिए बधाई देना चाहता हूं। जिन लोगों के परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए हैं, उनसे मैं आग्रह करता हूँ कि वो अपने इस प्रयास को एक सीख मानें। एक असफलता उन्हें परिभाषित नहीं कर सकती है, बल्कि इससे सीख लेकर वो अगले साल अपनी सफलता सुनिश्चित करें ।”

फिजिक्सवाला (पीडब्लू) के नवीन शिक्षण विधियाँ में डाउट सॉल्विंग, वीडियो समाधानों के साथदैनिक अभ्यास परीक्षण और एक विशाल लाइब्रेरी शामिल है| पीडब्लू सभी के लिए सुलभ औरसस्ती गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देती है। फिजिक्सवाला (पीडब्लू) ने भारत भर के विभिन्न गांवोंसे 500 से अधिक पहली पीढ़ी के डॉक्टर और इंजीनियर तैयार किए हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now