नोएडा में एसोटेक विंडसर कोर्ट में शांतिपूर्ण चुनाव

Apartment Owners Association

संदीप कुमार गर्ग


एसोटेक विंडसर कोर्ट, सेक्टर 78, नोएडा में रविवार को आयोजित इंटरिम अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के चुनाव प्रक्रिया पूरी शांति और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। चुनाव समिति के अनुसार, सभी पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण किसी भी पद पर मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। जाँच और सत्यापन के बाद सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

यह भी पढ़े :संतोष राव का रेडियो के जरिए जेल में बदलाव का संदेश

निर्वाचित कार्यकारणी समिति (सत्र 2025–26) के सदस्य

निर्वाचित कार्यकारणी समिति (सत्र 2025–26) में अध्यक्ष के रूप में अरुण कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, महासचिव अजीत कुमार, संयुक्त सचिव शीबा परवीन, कोषाध्यक्ष वरिंदर गोयल, संयुक्त कोषाध्यक्ष शिवांशु शर्मा तथा कार्यकारणी सदस्य के रूप में संजीव एम कुमार, नरेश मित्तल और गिरिराज बहेडिया चुने गए हैं।

यह भी पढ़े :यमुना स्वच्छता शपथ समारोह में सामूहिक संकल्प की मिसाल

नई AOA के गठन की प्रक्रिया शुरू

चुनाव समिति ने सभी नए पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी और निवासियों का उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। समिति ने यह भी बताया कि नई अंतरिम AOA जल्द ही औपचारिक रूप से अपने गठन की प्रक्रिया शुरू करेगी और सोसायटी में लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करेगी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now