पंचकूला पुलिस का ‘क्लीन-अप’ अभियान कामयाब: कबड्डी खिलाड़ी से भारी मात्रा में हेरोइन जब्त

Haryana News: टीम ने रायपुररानी-नारायणगढ़ रोड स्थित गांव प्यारेवाला के पास घेराबंदी कर गाड़ी को रोक लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी की ड्राइवर सीट के नीचे छुपाकर रखी गई 538 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपये आंकी गई है।

हरियाणा पुलिस ने कबड्डी खिलाड़ी को पकड़ा

HIGHLIGHTS

  • ड्राइवर सीट के नीचे छिपी थी 1 करोड़ की हेरोइन
  • पंचकूला पुलिस ने पंजाब के कबड्डी खिलाड़ी को दबोचा
  • नशा माफिया पर पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • तरनतारन के कबड्डी प्लेयर समेत 4 महीने में 58 तस्कर चढ़े हत्थे
  • 1 करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार हुआ कबड्डी खिलाड़ी

Haryana News: हरियाणा पुलिस के ‘क्लीन-अप’ अभियान को बड़ी सफलता मिली है। पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी को 1 करोड़ 5 लाख रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी खेल के मैदान से नशे के अंधेरे धंधे में उतर चुका था और पंजाब से भारी मात्रा में हेरोइन लाकर पंचकूला में सप्लाई करता था।

यह है पूरा मामला

डीजीपी हरियाणा अजय सिंघल के मार्गदर्शन और पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज के निर्देशों पर चलाए जा रहे एंटी-नारकोटिक्स अभियान के तहत क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने कार्रवाई की। सीआईए इंचार्ज दलीप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति बोलेरो गाड़ी में हेरोइन लेकर रायपुररानी की तरफ आ रहा है।

इस पर टीम ने रायपुररानी-नारायणगढ़ रोड स्थित गांव प्यारेवाला के पास घेराबंदी कर गाड़ी को रोक लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी की ड्राइवर सीट के नीचे छुपाकर रखी गई 538 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपये आंकी गई है।

रशपाल राज्य स्तरीय का कबड्डी खिलाड़ी रह चुका

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के जिला तरनतारन निवासी रशपाल सिंह उर्फ लाली के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि रशपाल राज्य स्तरीय का कबड्डी खिलाड़ी रह चुका है। हालांकि, उसका रिकॉर्ड कुछ और ही बयां करता है। पंजाब में उसके खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास और धोखाधड़ी समेत दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रायपुररानी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी के तहत मामला दर्ज किया है।

मुख्य सप्लायर तक पहुंचने की कोशिश

एसीपी क्राइम ने बताया कि आरोपी पहले भी नशा तस्करी के धंधे में सक्रिय है। उसे 24 अप्रैल को अदालत में पेश कर 3 दिन का रिमांड लिया गया था। अब उसे दोबारा अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में आरोपी से मुख्य सप्लायर तक पहुंचने का रास्ता मिलेगा। इसके आधार पर पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

4 महीने में पुलिस का ‘खाका’

डीसीपी क्राइम ने बताया कि पंचकूला पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है। इस साल अब तक महज चार महीने में ही पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 37 मामले दर्ज कर 58 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 18 मुख्य सप्लायर शामिल हैं। इस दौरान पुलिस ने करीब 8 करोड़ 85 लाख रुपये कीमत की नशीली वस्तुएं बरामद की हैं, जिसमें शामिल हैं 5 किलो 141 ग्राम हेरोइन, 27 किलो चूरा पोस्त, 6 किलो 296 ग्राम गांजा, 1 किलो 558 ग्राम चरस, 710 ग्राम अफीम और 40,200 नशीली प्रतिबंधित दवाएं सबसे खास बात यह है कि पुलिस ने सिर्फ गिरफ्तारी तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि तीन बड़े तस्करों—अमर सिंह (पिंजौर), सुल्तान (पंचकूला) और अभिषेक (उत्तर प्रदेश, वर्तमान में सेक्टर-14 पंचकूला निवासी) की नशे की कमाई से बनी अवैध संपत्तियों को बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now