US-Iran War: मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और क्षेत्रीय अस्थिरता के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ तीखी बयानबाजी शुरू कर दी है। पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने एक चौंकाने वाला बयान जारी करते हुए कहा है कि अगर अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है, तो इसके जवाब में वह भारत की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई पर बमबारी कर देंगे। इस बयान को लेकर रणनीतिक जानकारों ने इसे पाकिस्तान की ‘गीदड़भभकी’ और असली स्थिति से भागने का प्रयास बताया है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि अब्दुल बासित एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान पेश हुए। इस दौरान उन्होंने एक ‘सबसे खराब स्थिति’ (Worst Case Scenario) का हवाला देते हुए कहा कि यदि किसी कारणवश अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है, तो पाकिस्तान के पास बहुत ज्यादा विकल्प नहीं बचेंगे। उन्होंने दावा किया कि अगर अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है तो हमें बिना सोचे-समझे भारत के मुंबई और नई दिल्ली पर हमला करना होगा। हम इसे यूं ही नहीं छोड़ेंगे।
यह भी पढ़ें : असम में चुप, बंगाल में सख्त, आयोग का दोहरा चेहरा
हालांकि, उन्होंने यह भी कोशिश की कि अपने बयान को संतुलित दिखाएं और बाद में कहा कि ऐसी स्थिति असंभव है। लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर कोई हमें बुरी नज़र से देखता है तो पाकिस्तान के पास भारत पर जहां चाहे वहां हमला करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। हम ऐसा नहीं चाहते, भारत भी ऐसा नहीं चाहता।”
भारत से जुड़ा रहा है अब्दुल बासित
यह बयान इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि अब्दुल बासित कोई सामान्य अधिकारी नहीं हैं। उन्होंने 2014 से 2017 तक नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायुक्त (High Commissioner) के रूप में कार्य किया है। वह भारत की राजनीति और रणनीति से अच्छी तरह परिचित हैं। उनके कार्यकाल के दौरान ही दोनों देशों के बीच संबंध काफी तल्ख थे। भारत के साथ सीधे संपर्क रह चुके एक पूर्व राजनयिक का ऐसा बयान देना कूटनीतिक हलकों में चिंता और आक्रोश का विषय बना हुआ है।
Former Pakistani High Commissioner to India Abdul Basit thinks if USA or any other country attacks Pakistan then Pakistan should attack India and we will see what happens after that.
Pakistan’s existence is a threat to India. Everyone in Pakistan is a Jihadi. Anyone who doesn’t… pic.twitter.com/5fmhhFx9S9
— Incognito (@Incognito_qfs) March 21, 2026
पाकिस्तान को क्यों आई यह ‘बीमारी’?
विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान के अधिकारियों और पूर्व अधिकारियों के ऐसे बयान वास्तव में उनके डर को दर्शाते हैं। वर्तमान में पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग होता जा रहा है। उसके पूर्व ‘हितैषी’ अफगानिस्तान (तालिबान) के साथ भी उसके संबंध खराब हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें : फादर्स डे पर विशेष : एक पिता सुपर हीरो का सबसे अच्छा उदाहरण
अफगानिस्तान के साथ बढ़ा तनाव
पाकिस्तान के पूर्व राजदूत के इस बयान का संदर्भ उसके बढ़ते अंतरिक दबावों से भी जुड़ा है। अफगानिस्तान के तालिबान शासन ने पाकिस्तानी सेना पर काबुल, कंधार और पक्तिका जैसे क्षेत्रों में हवाई हमले करने का गंभीर आरोप लगाया है। तालिबान प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि पाकिस्तान ने नागरिक स्थानों और पुनर्वास केंद्रों को निशाना बनाया, जिसमें भारी जानमाल के नुकसान की आशंका है। अपने पड़ोस में घिरते हालात के कारण ही पाकिस्तान भारत के खिलाफ ऐसी जंगी हरकतों की धमकियां देकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है।





















