“ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर भाजपाइयों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट शहर में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। शनिवार को भाजपाइयों द्वारा दादरी विधानसभा के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में श्री राधा कृष्ण पार्क से प्रारंभ होकर 7th एवेन्यू गौर सिटी (लगभग 2 किलोमीटर) की पैदल ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ में हजारों लोगों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व जनपद गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुँवर बृजेश सिंह रहे। उनके साथ जिला अध्यक्ष भाजपा अभिषेक शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, एम.एल.सी (शिक्षक) श्रीचंद शर्मा, एम.एल.सी नरेंद्र भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता से हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है, मोदी जी ने जो पाकिस्तान को सबक सिखाया वह हमेशा याद रहेगा। इस वक्त पूरा देश हमारी सेना का अभिनंदन कर रहा है, हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान में आतंकियों को घर में घुसकर मारा है। देशभक्ति से ओतप्रोत इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनकर मैं अत्यंत गर्व की अनुभूति महसूस कर रहा हूं।

जिला अध्यक्ष भाजपा अभिषेक शर्मा ने कहा तिरंगा यात्रा में लोगों का सेना के प्रति उत्साह जुनून झलका, हाथों में तिरंगा और लबों पर भारत माता की जय की गूंज सुनाई दी, सेना के सम्मान में हर भारतीय मैदान में, और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे से पूरा शहर गूंज उठा।

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की महान सेना के शौर्य और बलिदान को सम्मान देना, मोदी सरकार की राजनितियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों में देशभक्ति एकता और संगठन के प्रति विश्वास को प्रगाढ़ करना है।

बॉक्स ऑफिस पर दो हीरो: धुरंधर 2 ने बनाए रिकॉर्ड, तो आदु 3 ने चुपके से मारी बाजी

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष व इस तिरंगा यात्रा अभियान के जिला संयोजक राज नागर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से भारतीय सेना ने पाकिस्तान के मंसूबो को मिट्टी में मिला दिया, आने वाले समय में जो भारत पर आक्रमण करेगा या भारत की बहन-बेटियों के सुहाग उजाड़ेगा उसका हश्र भी इसी प्रकार होगा। युवा तरुणाई ने इस यात्रा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा अभियान के जिला संयोजक जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राज नागर, वरिष्ठ नेता सुभाष भाटी, मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सतेंद्र अवाना, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा अरुण यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष विमल पुंडीर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, महेंद्र नागर, वीरेंद्र भाटी, अर्पित तिवारी, महेश शर्मा, अमरीश प्रमुख, विधायक प्रतिनिधि दीपक यादव, बलराज भाटी, लोकेश त्यागी, देवेंद्र त्यागी, कमलकुमार जैन, नवीन तिवारी, सरदीप नागर, रामकुमार नागर, संगीता तिवारी, रमाकांत शर्मा, गौरव पटेल, रवि भदौरिया, जितेंद्र सैन आदि हजारों की संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे ।।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now