संदिप कुमार गर्ग
नोएडा। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच निर्जला एकादशी पर मीठा जल वितरण कर राहगीरों को राहत पहुंचाने का कार्य किया गया। श्री रामाकृष्णा धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट की ओर से नोएडा के सेक्टर-10 स्थित सी-122, अंतर्यामी सत्संग भवन परिसर में मीठे एवं ठंडे जल का वितरण किया गया। तापमान अधिक होने के कारण बड़ी संख्या में राहगीरों ने ठंडा और मीठा जल ग्रहण कर राहत महसूस की।
श्री रामाकृष्णा धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय एवं महासचिव प्रवीण पांडे ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी निर्जला एकादशी के अवसर पर मीठा एवं ठंडा जल वितरण किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए इस सेवा के माध्यम से राहगीरों को ठंडा जल उपलब्ध कराया गया।
जल वितरण के दौरान ट्रस्ट के सेवादारों ने सेक्टर-10 से गुजरने वाले राहगीरों को रोक-रोककर मीठा और ठंडा जल पिलाया। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने जल ग्रहण किया। राहगीरों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सेवादारों का आभार जताया।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को ठंडा और मीठा जल उपलब्ध कराना सेवा कार्य का हिस्सा है। निर्जला एकादशी पर मीठा जल वितरण के इस आयोजन में सेवादारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर देवेंद्र दास, मनोज शर्मा, दीपक कुशवाहा, विनोद साह, प्रवीण पांडे, कल्याण चौधरी, अजय कालरा, चिराग मिश्रा, अशोक पंडित, निहाल राय, सिद्धार्थ, बीनू शर्मा, ललित मिश्रा सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य एवं सेवादार मौजूद रहे।
























