पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देश पर डीसीपी व एडीसीपी महिला सुरक्षा द्वारा महिलाओं को किया गया जागरुक

ऋषि तिवारी


नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में एवं डीसीपी महिला सुरक्षा व एडीसीपी महिला सुरक्षा के नेतृत्व मे कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में महिला बीट अधिकारियों द्वारा स्थानीय महिलाओं को महिला सुरक्षा व साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।

आज मंगलवार को महिला सुरक्षा टीम द्वारा अलग अलग गांव, सोसायटियों, लेबर कॉलोनियों, कंपनियों, बाजारों में महिलाओं एवं बच्चियों को एकत्र करते हुए उनसे वार्ता की गई व सभी को महिला सशक्तिकरण अभियान, उनके प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे मिशन शक्ति, शुभ मंगल योजना, साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।

दिल्ली में ‘Tu Yaa Main’ का धमाकेदार प्रमोशन

सभी महिलाओं/बच्चियों को महिला सुरक्षा टीम द्वारा मिशन शक्ति पंपलेट वितरित किए गए एवं महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181 के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। महिला सुरक्षा टीम द्वारा महिलाओं को समझाया गया कि वह किसी भी प्रकार के अपराध को चुपचाप बर्दाश्त न करे व किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत बताये गये हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करे जिससे अविलम्ब सहायता प्रदान की जा सके।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now