होली मिलन समारोह को लेकर हुई प्रवासी संघ की बैठक

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। होली मिलन समारोह की तैयारियों के लिए प्रवासी संघ की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आलोक वत्स की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाने पर जोर दिया गया, प्रवासी संघ के अध्यक्ष आलोक वत्स ने बताया कि होली पूर्वांचल के प्रमुख त्योहार है जिसे अपने घर से दूर रहने वाले सभी पूर्वांचलियों के लिये प्रवासी महासंघ एक परिवार के तौर पर मनाता है जिसमें गीत संगीत के साथ पूर्वांचल की एक सोंधी महक भी होती है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयारी में लग जाना है। क्योंकि विगत वर्षों में हमने जो आयोजन किये हैं उससे अच्छा आयोजन ही होना चाहिए।

प्रवासी संघ के महासचिव अवधेश राय ने बताया कि होली मिलन कार्यक्रम सेक्टर 33 के सामुदायिक भवन में 9 मार्च 2025 दिन रविवार को सांयकाल 3 बजे से होगा और हमें अपने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरे मन से करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाना है, प्रवासी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि होली के इस कार्यक्रम में सभी पूर्वांचली परिवारों का हार्दिक स्वागत है, बैठक में अध्यक्ष आलोक वत्स, महासचिव अवधेश राय, जितेन्द्र प्रसाद सिंह, विकास तिवारी, छाया राय, अनु सिन्हा, कमलेश तिवारी, अभिनव पाण्डेय, राहुल द्विवेदी, अनुज त्रिपाठी ,अखिलेश सिंह,आनंद राय, आकाश तिवारी, मीनाक्षी साही, एवं मधु सिंह समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now