कॉकरोच जनता पार्टी चींटी जनता पार्टी
---Advertisement---

नोएडा: महाराजा अग्रसेन भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

Noida News: अग्रवाल मित्र मंडल के महासचिव सुशील सिंघल ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि लोग स्वस्थ रह सकें।

नोएडा में सामाजिक संस्था द्वारा विशाल हेल्थ कैंप आयोजित

HIGHLIGHTS

  • नोएडा में लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
  • 250 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
  • नोएडा डायबिटिक फोरम की अनूठी पहल
  • नोएडा के सेक्टर-33 में लगा बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य कैंप
  • चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को दिया स्वास्थ्य परामर्श

Noida News: अग्रवाल मित्र मंडल, नोएडा और नोएडा डायबिटिक फोरम के संयुक्त तत्वावधान में आज महाराजा अग्रसेन भवन, सेक्टर-33 में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के 250 से अधिक लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ उठाया।

चिकित्सकों की एक टीम ने मरीजों की सेवा

शिविर के दौरान अनुभवी चिकित्सकों की एक टीम ने मरीजों की सेवा की। इसमें हड्डी (बोन), लिवर, रक्त, हृदय, थायरॉइड, फेफड़ों एवं आंखों की जांच सफलतापूर्वक संपन्न हुई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच के बाद उन्हें उचित स्वास्थ्य परामर्श और दवाइयां भी उपलब्ध कराईं।

समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना उद्देश्य

अग्रवाल मित्र मंडल के महासचिव सुशील सिंघल ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि लोग स्वस्थ रह सकें।

गणमान्यजनों ने की शिविर की शोभा बढ़ाई

इस अवसर पर अग्रवाल मित्र मंडल, नोएडा के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, महासचिव सुशील सिंघल, कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता सहित संस्था के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी आए हुए अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों का पुष्प भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। अंत में अग्रवाल मित्र मंडल, नोएडा एवं नोएडा डायबिटिक फोरम की ओर से इस कार्यक्रम में योगदान देने वाले सभी चिकित्सकों, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now