कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

नोएडा पंजाबी एकता समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन

ऋषि तिवारी


नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति ( पंजी ) परिवार के प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र मेहता जी के नेतृत्व में एवं प्रदेश महासचिव नरेंद्र चोपड़ा जी एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत मेहता जी के मार्गदर्शन में कल सेक्टर 65, नोएडा (C-68) में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के संरक्षक जसविंदर खोखर जी एवं एस.पी. आनंद जी द्वारा किया गया। इस आयोजन में प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरव चाचरा प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन सोनी, अतुल सहगल एवं मनोज बावेजा जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि लगभग 1500 से 1800 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति ने भविष्य में भी इसी तरह के सेवा कार्यों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

नोएडा पंजाबी एकता समिति के समर्पित सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया। प्रमुख रूप से सुभाष जैन , सुभाष मेहता,अजय मेहता, पवन विज, राकेश खन्ना, सुमित मनचंदा , अश्विनी सदाना, बलदेव अरोड़ा और संजीव सेठ एवं रिंकी मेहता जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। सेवा कार्य में मंजू मेहता, नेहा चोपड़ा, योगिता सोनी, उर्वशी चाचरा ,रितु मेहता, पूनम मेहता, कुसुम सदाना और ज्योति अरोड़ा जी नंदनी बावेजा एवं सम्पूर्ण मातृ शक्ति ने अपना सक्रिय योगदान दिया जिसके बिना यह कार्यक्रम करना असंभव था। नोएडा पंजाबी एकता समिति समाज सेवा, एकता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी इसी भावना से सेवा कार्य जारी रखेगी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now