नोएडा पंजाबी एकता समिति – सामाजिक कार्यों में सबसे आगे

संदीप कुमार गर्ग


नोएडा पंजाबी एकता समिति ने अपनी सामाजिक एवं धार्मिक सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 17वां मासिक भंडारा सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के मुख्य सलाहकार आदरणीय श्री राजन ठुकराल जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामाजिक सेवा के इस प्रयास को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता एवं महासचिव नरेंद्र चोपड़ा ने सभी परिवार के सदस्यों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

1200 से 1500 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

नोएडा पंजाबी एकता समिति के 17वें मासिक भंडारे में लगभग 1200 से 1500 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। समिति के सदस्यों ने सेवा भावना के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत मेहता, कोषाध्यक्ष गौरव चाचरा और उपाध्यक्ष नवीन सोनी सहित कई पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सराहना की। सभी ने भविष्य में भी सामाजिक सेवा के ऐसे आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

समिति के सदस्यों का रहा विशेष योगदान

भंडारे की सफलता में लीगल एडवाइजर एवं उपाध्यक्ष सुनील मेहता, उपाध्यक्ष अतुल सहगल, बी.के. मेहता, संजीव सेठ, हिमांशु मेहता, दीपक शर्मा, वरुण गिरधर, पूनम मेहता, उर्वशी चाचरा, जयंत मेहता एवं जतिन खन्ना का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सेवा भावना और एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नोएडा पंजाबी एकता समिति भविष्य में भी सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा का कार्य जारी रखेगी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now