संदिप कुमार गर्ग
नोएडा विधायक एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने नोएडा के सेक्टर-82 और सेक्टर-93 स्थित विभिन्न सोसाइटियों में स्थानीय निवासियों और RWA पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर बूथ स्तर की तैयारियों और अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा हुई।
सेक्टर-82 और 93 की सोसाइटियों में पहुंचे पंकज सिंह
पंकज सिंह ने सेक्टर-82 के उद्योग विहार सोसाइटी, मधुवन अपार्टमेंट, स्वर्णिम विहार और केंद्रीय विहार सोसाइटी में रहने वाले स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इसके अलावा सेक्टर-93 स्थित सुपर एमआईजी, सिल्वर सिटी और पार्श्वनाथ प्रेस्टीज सोसाइटी के निवासियों के साथ भी संवाद किया।
बैठक के दौरान पंकज सिंह ने स्थानीय RWA पदाधिकारियों और निवासियों से आगामी चुनाव को लेकर बूथ स्तर की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर भी जोर दिया।
भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील
जनसंवाद के दौरान पंकज सिंह ने आगामी 26 अप्रैल 2024 को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा को विजयी बनाने के लिए मतदाताओं से समर्थन मांगा।
इस दौरान स्थानीय निवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव से संबंधित विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई और बूथ स्तर पर मतदाताओं तक पहुंच बनाने को लेकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान जिला मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, महामंत्री गणेश जाटव, उमेश त्यागी, अमित त्यागी, प्रवेश चौहान, रवि प्रधान, प्रज्ञा शर्मा, गौतम शर्मा, धर्मेंद्र चौहान, अतुल ठाकुर, सचिन गोयल, कमल वर्मा, समीर बाथम और दक्षय सक्सेना सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

























