नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन ने अपनी टीम के साथ मतदान के लिए किया प्रेरित

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन (NEA) द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने अपनी टीम के साथ असिस्टेंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज़ स्वीटी उपाध्याय के साथ औद्योगिक सेक्टर का भ्रमण किया तथा विभिन्न कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को आगामी चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान अध्यक्ष विपिन मल्हन ने कर्मचारियों से कहा कि सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “आपका एक वोट बेहद कीमती है। इसकी ताकत को समझें और मतदान के दिन अपने वोट का अवश्य इस्तेमाल करें।”

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है। चाहे देश का बड़ा उद्योगपति हो, मंत्री हो, श्रमिक, दुकानदार या रेहड़ी-पटरी पर व्यवसाय करने वाला व्यक्ति—सभी एक समान अधिकार के साथ मतदान करते हैं। लोकतंत्र में सरकार का गठन जनता के वोट से ही होता है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना आवश्यक है।

इस अवसर पर असिस्टेंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज़ स्वीटी उपाध्याय ने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं बल्कि देश के प्रति प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं मतदान करने जाएं और अपने परिवार, मित्रों तथा अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान प्रदीप मेहता, कुलदीप गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली, धर्मवीर शर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, एच.के. गौतम तथा टी.एस. रावत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now