संदिप कुमार गर्ग
वार्ता करते हुये उपस्थित महिलाओं को महिला सशक्तिकरण अभियान, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही बालक/बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के सम्बन्ध में शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम मिशन शक्ति फेस-5.0, शुभ मंगल योजना, साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। सभी को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर 181 की भी जानकारी दी गई। उनके द्वारा कार्यरत महिलाओं को साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई।