नोएडा डीसीपी ने किया महिलाओं को आत्मसुरक्षा व साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। गुरुवार को डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह और एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र के नेतृत्व में एसीपी द्वितीय नोएडा सुश्री शैव्या गोयल ने जस्ट डायल कंपनी, नोएडा में कार्यरत महिलाओं को आत्मसुरक्षा और साइबर सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को महिला सशक्तिकरण अभियान तथा महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया। इसके साथ ही बालक-बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए शासन की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की गई।

मिशन शक्ति 5.0 और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने महिलाओं को साइबर अपराध और उससे बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए ऑनलाइन ठगी के और विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी

जागरूकता कार्यक्रम में मिशन शक्ति फेस-5.0, शुभ मंगल योजना सहित महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने महिलाओं को साइबर अपराध और उससे बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए ऑनलाइन ठगी के मामलों में सतर्क रहने की अपील की।

महिलाओं को बताया गया कि साइबर फ्रॉड से बचने के लिए किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड, PIN या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान कॉल या मैसेज के माध्यम से मांगी जाने वाली व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी देने से भी बचने की सलाह दी गई।

वार्ता करते हुये उपस्थित महिलाओं को महिला सशक्तिकरण अभियान, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही बालक/बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के सम्बन्ध में शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम मिशन शक्ति फेस-5.0, शुभ मंगल योजना, साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई।

सभी को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर 181 की भी जानकारी दी गई। उनके द्वारा कार्यरत महिलाओं को साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई।

साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर किया जागरूक

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल लेन-देन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने के बारे में भी बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता और सतर्कता बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में उपलब्ध सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति 5.0 के तहत आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now