भक्ति और शांति से भरपूर निर्वान बिरला ने लॉन्च किया ‘शंकरा’ का टीज़र!

संध्या समय न्यूज संवाददाता


कुछ यात्राएं योजना से नहीं, आस्था से शुरू होती हैं। कामिका एकादशी से ठीक पहले, उद्यमी निर्वान बिरला ने अपने पहले भक्ति गीत ‘शंकरा’ का टीज़र रिलीज़ किया। यह गाना उनके नए आध्यात्मिक म्यूजिक प्रोजेक्ट साउंड्स फॉर द सोल के तहत आया है। खास बात यह है कि इस गाने की रिलीज़ का समय शिव भक्ति के सबसे पवित्र श्रावण महीने से भी जुड़ा हुआ है।

इस टीज़र में बहुत ही सुंदर सीन दिखाए गए हैं साथ ही एक ऐसा मंत्र प्रस्तुत किया गया है जो दिल और मन दोनों को छू जाए। यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक सच्ची प्रार्थना जैसा अनुभव कराता है। ‘शंकरा’ आपको इस भागती दौड़ती दुनिया में थमकर सोचने और अपने भीतर झाँकने के लिए प्रेरित करता है।

दिल्ली में ‘Tu Yaa Main’ का धमाकेदार प्रमोशन

निर्वान बिरला कहते हैं, “जब मैं आठ साल का था, तब से संगीत मेरे निजी सुकून का जरिया रहा है। जब मन और दुनिया में शोर होता था, तो संगीत ही है जिससे मुझे सुकून मिलता है। धीरे-धीरे मैंने महसूस किया कि उस शांति में ही शिव का अहसास होता है। ‘शंकरा’ उसी अहसास से जन्मा है। यह सिर्फ एक गाना नहीं, मेरा समर्पण है। मैंने इसमें अपना दिल और जान दोनों लगाया है और उम्मीद है ये संगीत प्रेमी और शिव भक्तों के दिलों को भी छुएगा।”

दिल्ली में ‘Tu Yaa Main’ का धमाकेदार प्रमोशन

निर्वान अपने काम के साथ-साथ भक्ति संगीत और सत्संग के बहुत करीब रहे हैं। साउंड्स फॉर द सोल के ज़रिए वो ऐसा संगीत लाए हैं जो दिल को शांति और आत्मा को सुकून दे। श्रावण महीने की शुरुआत के साथ, यह टीज़र एक खूबसूरत भक्ति यात्रा की झलक पेश करता है। अब बस केवल यह मंत्र गूंजता रहे। इसका पूरा गाना 23 जुलाई 2025 को Spotify, Apple Music, YouTube Music, JioSaavn और सभी बड़े म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर आएगा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now