प्रकृति व समाजसेवा जागरूकता की अलख जगाते हैं: कलेक्टर अग्रवाल

सुनील चिंचोलकर


बिलासपुर,छत्तीसगढ़। पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा डॉक्टर एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर गनियारी अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर संजय अग्रवाल रहे। उन्होंने कहा कि प्रकृति और समाज की सेवा के ऐसे प्रयास समाज में जागरूकता की अलख जगाते हैं। पौधरोपण और जल संरक्षण केवल पर्यावरण की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की रक्षा है। उन्होंने संस्था की अध्यक्ष पायल लाठ और उनकी टीम को इस पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं दी।

जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने कहा कि वृक्षारोपण जैसे अभियान समाज में सकारात्मक संदेश लाते हैं। उन्होंने कहा कि पायल एक नया सवेरा वैलफेयर फाउंडेशन एक प्रेरणादायक मिशन पर कार्य कर रहा है। संस्था की अध्यक्ष पायल लाठ की सोच और उनकी टीम का समर्पण वास्तव में सराहनीय है। पौधरोपण जैसे अभियान समाज में सकारात्मक संदेश लाते हैं।

प्रकृति हमें जीवन देती है- पायल लाठ
एक पेड़ मां के नाम अभियान एक भावना, एक प्रण है। फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल लाठ ने कहा कि जैसे मां हमें अपने आंचल में पालती हैं, ठीक वैसे ही प्रकृति हमें जीवन देती है। इसके अलावा हवा, जल, छांव और शांति देती है। इस प्रेम और सुरक्षा के प्रतीक को समर्पित करते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत हुई है। यह सिर्फ एक पेड़ नहीं, एक भावनात्मक रिश्ता है, जो हमें प्रकृति से जोड़ता है।

बिहार में शराबबंदी की समीक्षा को लेकर बढ़ी सियासी गर्माहट

कार्यक्रम के दौरान समाज के सच्चे नायक डॉक्टरों और सीए को सम्मान चिन्ह भेंट कर उनके योगदान को नमन किया गया। इस आयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर रमन कटारिया, फाउंडेशन के सचिव चंचल सलूजा, उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह राजपूत, डॉक्टर शुभा गरेवाल भी उपस्थित थे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now