ऋषि तिवारी
नोएडा। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने सोहना, गुरुग्राम में अखिल भारत हिन्दू महासभा हरियाणा प्रदेश के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत, हिन्दू महासभा के पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए अखंड हिन्दू राष्ट्र के निर्माण और हिन्दू हितों की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि अखिल भारत हिन्दू महासभा देश में हिन्दू हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने भारत में समान नागरिक कानून लागू करने, प्रभावी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने, मंदिरों से संबंधित कानूनों में बदलाव, सनातन बोर्ड के गठन तथा मंदिरों, गौमाता, हिन्दू संतों एवं हिन्दू बहनों-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
हिन्दू हितों की रक्षा को लेकर संगठन का संकल्प
डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य हिन्दू समाज के हितों की रक्षा और सनातन संस्कृति से जुड़े विषयों को मजबूती से सामने रखना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने मंदिरों की सुरक्षा, गौमाता की रक्षा, हिन्दू संतों की सुरक्षा तथा महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा जैसे विषयों को महत्वपूर्ण बताते हुए इन मुद्दों पर संगठित प्रयास करने की बात कही।
हरियाणा प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
अखिल भारत हिन्दू महासभा हरियाणा प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष श्री सतीश रावत, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक कुमार, उत्तर प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष श्री संजीव सिंह राणा, गुरुग्राम जिलाध्यक्ष श्री गोविंद खटाना, श्री महेश खटाना, बीडीसी चेयरमैन श्री धरमपाल सिवाच, श्री संजय कुमार, श्री जितेन्द्र मित्तल और श्री मुकेश जटराना सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संतों के साथ हिन्दू महासभा हरियाणा प्रदेश के पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए।

























