संध्या समय न्यूज संवाददाता
और अब एक बेहद रोमांचक अपडेट सामने आया है रामायण की दुनिया की पहली आधिकारिक झलक 3 जुलाई को पेश की जाएगी।
रामायण: द इंट्रोडक्शन नाम से तैयार किया गया यह अनाउंसमेंट प्रोमो 3 जुलाई, गुरुवार को भारत के 9 शहरों मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और कोच्चि में एक साथ लॉन्च किया जाएगा। यह प्रोमो न सिर्फ एक नई सिनेमाई यात्रा की शुरुआत है, बल्कि दर्शकों को इस महाकाव्य की शानदार दुनिया की पहली झलक भी दिखाएगा।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो DNEG द्वारा प्रोड्यूस की जा रही रामायण, यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाई जा रही है। इस महाकाव्य का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज़ की जाएगी, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।