मुजफ्फरनगर: मदरसे में नाबालिग छात्र से दुष्कर्म, 70 वर्षीय मौलाना गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर थाना में 70 वर्षीय मौलाना गिरफ्तार

UP News: मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। जामिया इस्लामिया गुलजार ए मोहम्मदी मदरसे में एक नाबालिग छात्र के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 70 वर्षीय मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान तावली गांव निवासी इकबाल के रूप में हुई है।

कैसे खुला मामला?

जानकारी के अनुसार, घटना 7 सितंबर 2024 की है। आरोप है कि मौलाना ने मदरसे में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र के साथ जबरदस्ती गलत काम किया। उस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था। करीब डेढ़ साल तक यह वीडियो छिपा रहा, लेकिन जब हाल ही में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो मामले का पर्दाफाश हुआ।

यह भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच राम कपूर का बड़ा फैसला

पीड़ित ने दी धमकी

वीडियो वायरल होने के बाद जब परिजनों ने बच्चे से बात की, तो उसने आरोप लगाया कि मौलाना ने उसके साथ अनुचित हरकत की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। इसी डर के कारण बच्चा अब तक चुप था। पीड़ित के पिता ने तुरंत शाहपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेते हुए पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को आधार बनाते हुए पीड़ित और आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने आरोपी मौलाना इकबाल को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now