फिल्म “हाय जिंदगी” का मथुरा में मुहूर्त, शूटिंग शुरू

संध्या समय न्यूज संवाददाता


निर्माता सुनील अग्रवाल और निर्देशक अजय राम की फिल्म “हाय जिंदगी” का मुहूर्त उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुआ. मुहूर्त क्लैप सुनील कुमार अग्रवाल द्वारा दिया गया। गाने की शूटिंग के साथ मुहूर्त हुआ है, इसके बाद लगातार शूटिंग चलेगी।

सी. आर. फिल्म्स और सुनील अग्रवाल फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म हाय जिंदगी मे गौरव सिंह, गरिमा सिंह, आयुशी तिवारी. सोमी श्री. दीपांशी, ऋषभ शर्मा और गौपाल सारस्वत जैसे कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म मे संगीत आदित्य राज शर्मा, प्रतीक ने दिया है। गीत जमील अहमद ने लिखा है. क्रिएटिव डायरेक्टर मुकेश पंडित है, कहानी सग्रीला कहार की है. डी. ओ. पी. सुनील अहेर, कोरियोग्राफर रवि अखाड़े, लाइन प्रोड्यूसर गौरव शर्मा हैं। मथुरा में राजनंदनी शर्मा और आदित्य राज शर्मा द्वारा गाए गीत कान्हा की मुरली बाजे की शूटिंग के साथ मुहूर्त हुआ।

Golmaal 5 शूटिंग शुरू होते ही अजय-रोहित की फिल्म ने मचाई धूम

निर्देशक अजय राम का कहना है कि आज के दौर मे मेट्रो शहरों में रहने वाले युवाओ और युवतियों की जिंदगी पर आधारित है फिल्म हाय जिंदगी की कहानी। आज के जमाने की चार मॉडर्न ल़डकियों की कहानी ब्यान करती यह फिल्म युवा पीढ़ी की लाइफ स्टाइल को दर्शाती है। अगले माह तक इसकी शूटिंग संपन्न कर ली जाएगी। फिल्म नवंबर 2025 तक रिलीज करने का इरादा है।”

बॉलीवुड के विख्यात निर्माता निर्देशक अजय राम ने हाल ही में अपना ओटीटी ऐप “सीआरएफ स्टूडियोज” लांच किया है.

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now