कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

भाजपा द्वारा कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर कार्यक्रम संयोजकों के साथ बैठक

ऋषि तिवारी


नोएडा। आज भाजपा के जिला कार्यालय पर 29 जून व ३० जून के कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर कार्यक्रम संयोजकों के साथ जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व मे समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।

जिसमें जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि 29 जून को सभी 1116 बूथों पर तीन कार्यक्रम सभी बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम और प्रत्येक बूथ पर ११ वृक्षारोपण किया जाएगा पूरे जनपद में कुल 14 हज़ार वृक्षारोपण भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा और फिर प्रत्येक बूथ पर डॉक्टर श्यामप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे ।

दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर तीखा विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोनिका पंडित ने बताया कि 30 जून को भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम के द्वारा प्रधानमंत्री रक्षा मंत्री ग्रह मंत्री वाणिज्य मंत्री विदेश मंत्री व अन्य मंत्री एवं विपक्ष व सांसद की भूमिका को नाटक्य कर मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन जी एन ग्रुप संस्थान ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा ।

बैठक के अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी दीपक भारद्वाज मनोज गर्ग क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मोनिका पंडित मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य रजनी तोमर कविता सिरोही अरुणा शर्मा लता दुबे बैठक में उपस्थित रहे ।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now