जिला मजिस्ट्रेट मेधा रूपम की अध्यक्षता में “जिला उद्योग बन्धु” की बैठक

ऋषि तिवारी


नोएडा। बुधवार को “जिला उद्योग बन्धु” की बैठक जिला मजिस्ट्रेट मेधा रूपम की अध्यक्षता में कार्यालय जिलाधिकारी गौतमबुद्व नगर में आयोजित की गई। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की टीम ने डीएम श्रीमती मेधा रूपम जी का पुरस्कार और फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया इस बैठक में IIA नोएडा के अध्यक्ष श्री नवीन गुप्ता जी ने IIA की ओर से भाग लिया और विभिन्न स्थानीय उद्योगों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में प्रमुख रूप से अतिक्रमण, यातायात जाम, प्रदूषण, से संबंधित समस्याएं, स्वच्छता, जनस्वास्थ्य और उद्योगों द्वारा उठाए गए अन्य सामान्य मुद्दों पर विचार किया गया। नवीन गुप्ता ने यह भी प्रस्ताव रखा कि सेक्टर 76 में झुग्गी-झोपड़ियों की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री के मूवमेंट को सुगम बनाने के लिए नया कार्यालय सेवा तीर्थ

जिला मजिस्ट्रेट मेधा रूपम जी ने इन समस्याओं को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को इन मुद्दों के समाधान के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जल्द ही इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में आईआईए के चैयरमेन श्री नवीन गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री निर्मल काल गोयल, शशीराज जी श्रीमती सुनीता जी, श्रीमती श्वेता बंसल, मोहित शर्मा आदि उपस्थित थे। जी उपस्थित रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now