संदीप कुमार गर्ग
नई दिल्ली। आज शनिवार को नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी और आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ नरेंद्र शर्मा ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात की। रक्षा मंत्री के दिल्ली स्थित आवास पर हुई मुलाक़ात के दौरान नोएडा की कानून व्यवस्था, विकास कार्यों और सामाजिक संगठनों द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की लेकर चर्चा की गयी।
यह भी पढ़ें : UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: लाल किला हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का हाथ
फोटो प्रदर्शनी की भी दी जानकारी
मुलाकात के दौरान नोएडा मीडिया क्लब में हाल ही में फोटो जर्नलिस्टों द्वारा आयोजित की गई फोटो प्रदर्शनी के बारे में भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जानकारी दी गई। आलोक द्विवेदी ने बताया कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से पत्रकारिता और फोटो पत्रकारिता से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा और कार्य को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।
मीडिया क्लब आने का दिया निमंत्रण
नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को नोएडा मीडिया क्लब आने का निमंत्रण भी दिया। इस पर रक्षा मंत्री ने शीघ्र ही मीडिया क्लब आने का आश्वासन दिया।
मुलाकात के दौरान नोएडा के विकास, कानून व्यवस्था, सामाजिक सरोकारों और पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। रक्षा मंत्री से हुई इस मुलाकात को नोएडा के पत्रकारों और मीडिया जगत से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
























