Dumping Ground: नोएडा के हॉर्टिकल्चर डंपिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। नोएडा के सेक्टर 32 में बने डंपिंग ग्राउंड में कूड़े और घास के खाली पड़े मैदान में भीषण आग लग गई, देखते—देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसकी सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची है। मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने में लग गई और पुलिस का कहना है आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 32 में कूड़े और घांस का एक बड़ा मैदान है, जिसमें सोमवार की शाम को भीषण आग लग गई। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंची हैं, जो आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। पिछले साल भी इसी मैदान में आग लगी थी।

गौरतलब है कि पिछले साल भी इसी मैदान में भीषण आग लगी थी, उस वक्त करीब एक हफ्ते का समय फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में लगा था। उस वक्त आग से निकलने वाले धुएं के चलते आसपास के कई सेक्टर वासियों को सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा था। आग कूड़े और सूखी घास में लगी थी, जो कई दिनों तक सुलगती रही थी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now