रनवे नाईट में दिखेगी सेलिब्रिटीज़ डिज़ाइनर आलोक अग्रवाल की जगमगाहट

संध्या समय न्यूज संवाददाता


भारतीय फैशन जगत में कई दिग्गज डिजाइनर हैं जिन्होंने अपना एक खास नाम बनाया है।जिन्होंने आज हमारे पहनावे में क्रांति ला दी। जिन्होंने फैशन के मंच पर अभिनव डिजाइन और एक शक्तिशाली रचनात्मक अभिव्यक्ति दी। ऐसा ही एक नाम है सेलिब्रिटीज़ डिज़ाइनर आलोक अग्रवाल का, जिन्हें हाल ही में अभिनेता अर्जुन कपूर ने प्राइड ऑफ़ भारत अवार्ड से सम्मानित किया था। आलोक कहते हैं कि अगर मेहनत सच्ची लगन से की जाए तो कामयाबी मिल ही जाती है। मैं किसी भी काम को सच्ची मेहनत और लगन के साथ करता हूँ। कोई काम को मैं छोटा बड़ा नहीं समझता। मेरे लिए सब समान है। मैं सबकी इज्जत करता हूं इसलिए सभी लोगों के आशीर्वाद की वजह से मुझे प्राइड ऑफ़ भारत अवार्ड से सम्मानित किया गया।

हरीश राणा का अंतिम संस्कार, परिवार ने किया अंगदान

आलोक अग्रवाल का कहना है कि मेरा सपना है कि मैं आने वाले समय मे जल्दी रियलिटी बिग बॉस शो करूं। अपने डिजाइन की वजह से अपनी एक अलग पहचान बनानी है। इतनी कम उम्र में इतना बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। मैं सारा क्रेडिट अपनी फैमिली को देता हूं जिन्होंने मेरा मनोबल बढ़ाया। बेस्ट फैशन डिज़ाइनर का अवार्ड हासिल करने वाले आलोक अग्रवाल ने कहा कि हमें मेहनत करते रहना चाहिए। कभी हार नहीं माननी चाहिए। सफलता एक ना एक दिन ज़रूर मिलेगी। आलोक अग्रवाल का आलौकिक स्वरूप अब दिल्ली 23-24 मई को होने वाली टीटीआरएन रनवे नाईट में नज़र आएगा, जहाँ जबलपुर के मॉडल अफ़ज़ल खान आलोक के डिज़ान्स की जगमगाहट फैलाते नज़र आएंगे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now