नोएडा पुलिस की बड़ी सफलता, 50 लाख के 220 मोबाइल मालिकों को सौंपे

खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों का चेहरा खिला

Noida News: नोएडा पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति को सुरक्षित कराने के लिए एक बड़ी पहल की है। पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोनों की तलाश में विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत लगभग 50 लाख रुपये की कीमत के 220 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिया गया।

विशेष अभियान के तहत हुई कार्रवाई

पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में आयोजित एक समारोह में ये मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए गए। पुलिस ने बताया कि यह बरामदगी ‘सर्विलांस’ और तकनीकी टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम है। टीम ने बाजार, बस स्टॉप, ऑटो स्टैंड सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर मौका पाकर खोए हुए फोनों को ट्रैक किया और बरामद किया।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र: वसई रोड और विरार के बीच जंबो ब्लॉक से ट्रेन सेवाओं में प्रभाव, निरस्तीकरण की संभावना

पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी

इस संबंध में एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया था। हमारी सर्विलांस और तकनीकी टीम ने कड़ी मेहनत कर बाजार, बस स्टॉप और ऑटो स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों से गुम हुए 220 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। आज हमने इन सभी फोन को उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि नोएडा पुलिस का उद्देश्य केवल नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना ही नहीं है, बल्कि उनके खोए हुए सामान को भी सुरक्षित वापस दिलाना भी पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।

यह भी पढ़ें :  महाराष्ट्र: उपराष्ट्रपति ने विश्वविद्यालयों को दिखाई नई दिशा

लोगों ने दिखाई खुशी, कहा ‘थैंक यू’

अपने खोए हुए कीमती फोन वापस पाकर लोग काफी खुश नजर आए। जिन लोगों को उनके फोन मिले, उन्होंने नोएडा पुलिस की इस कार्यप्रणाली और तत्परता की खूब सराहना की। मोबाइल वापस मिलने पर उन्होंने पुलिस टीम को ‘थैंक यू’ कहकर आभार व्यक्त किया। यह कदम नोएडा पुलिस की जनता के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है और पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने वाला साबित हुआ है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now