लखनऊ: कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे सीएम योगी

कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे सीएम योगी

संध्या समय न्यूज


UP News : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और वंशिका सिंह का भव्य रिसेप्शन लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। सीएम योगी के आगमन पर कुलदीप यादव ने उनके पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री के अलावा कई अन्य गणमान्य लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पंजाब में कानून-व्यवस्था चरमरा, सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल को मिली जानलेवा धमकी

बता दें कि ‘चाइनामैन’ स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शनिवार (14 मार्च) को उत्तराखंड के मसूरी में शादी के बंधन में बंध गए। मसूरी स्थित वेलकमहोटल बाय आईटीसी होटल्स द सेवॉय में आयोजित इस शादी समारोह में देश के कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने शिरकत की। इसमें भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली के अलावा रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल भी गवाह बने। मेहमानों के लिए पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ उत्तराखंडी खाने का भी खास इंतजाम किया गया था।

कानपुर की रहने वाली हैं वंशिका

दूल्हा-दुल्हन दोनों कानपुर के रहने वाले हैं। वंशिका सिंह ने अपनी स्कूलिंग कानपुर से पूरी की, जिसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न चली गईं। वर्तमान में वह भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में जॉब करती हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी पहले नवंबर 2025 में तय थी, लेकिन वर्ल्ड कप की वजह से यह टल गई थी। इससे पहले दोनों ने 4 जून 2025 को लखनऊ में एक निजि समारोह में सगाई की थी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रहा अहम रोल

बता दें कि कुलदीप यादव उस भारतीय टीम के अहम हिस्सा रहे हैं, जिसने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में कुलदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ एकमात्र मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 3 ओवरों में 14 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now