एलजी वीके सक्सेना ने प्राचीर और कुएं के पुनरुद्धार का किया उद्घाटन

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली स्थित संजय वन में ऐतिहासिक किले की प्राचीर और कुएं के पुनरुद्धार का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर दिल्ली के उपराजपाल विनय कुमार सक्सेना, भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और विधायक गजेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे है। एलजी सक्सेना ने कहा कि इस पुनर्निर्मित धरोहर स्थल पर इतिहास और प्रकृति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहाँ प्राचीन किले की प्राचीर और कुआँ अब फिर से अपनी पुरानी भव्यता में लौट आए हैं।

उपराज्यपाल ने आगे कहा कि यह किला, जो सदियों तक गाद और अव्यवस्थित संरचनाओं के नीचे दबा हुआ था, अब पूरी तरह से पुनर्जीवित हो चुका है. इसके अवशेषों से 13वीं-14वीं शताब्दी के वास्तुशिल्प का पता चलता है, जबकि लोक कथाओं के अनुसार यह किला पृथ्वीराज चौहान के महल का हिस्सा था. किले के पास स्थित कुआँ भी उसी युग का बताया जाता है। इसके अलावा, 12वीं शताब्दी के क़िला राय पिथौरा और तोमर वंश के अन्य अवशेष इस क्षेत्र में देखने को मिलते हैं, जो दिल्ली के गौरवमयी अतीत की कहानी बयां करते हैं।

एलजी सक्सेना ने ये भी बताया कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की प्रयासों से इस ऐतिहासिक धरोहर को फिर से जीवित किया गया है, जिससे न केवल ऐतिहासिक महत्व की संरचनाओं का संरक्षण हुआ है, बल्कि पर्यावरण की भी बेहतर देखभाल की गई है। यह स्थान अब दिल्लीवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थल बन चुका है। उपराज्यपाल ने कहा कि इस पुनर्निर्मित धरोहर को सहेजने और संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी दिल्लीवासियों की है। विशेषकर युवाओं से अपील है कि वे यहाँ आएं, इस अद्भुत धरोहर को देखें और अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित हों।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now