श्रमिक दिवस 2026: नोएडा अस्पताल में हेल्थ कैंप के दौरान बोले सांसद डॉ. महेश शर्मा

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने भावुक भाषण देते हुए कहा, "श्रमिक समाज किसी भी देश की रीढ़ होते हैं। अस्पतालों में स्वच्छता बनाए रखने वाले ये कर्मचारी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कोरोना महामारी के दौरान इन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना समाज की सेवा की। ऐसे कर्मियों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।"

नोएडा में श्रमिक दिवस: मुफ्त जांच-इलाज के साथ ही सफाई कर्मचारियों को मिला विशेष सम्मान

HIGHLIGHTS

  • नोएडा के जिला अस्पताल में ‘मेगा हेल्थ कैंप’ का भव्य आयोजन
  • नोएडा में श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को मिली बड़ी सौगात
  • श्रमिक दिवस पर नोएडा अस्पताल के हाउसकीपिंग स्टाफ का विशेष सम्मान
  • एक छत के नीचे मिली हर स्वास्थ्य सुविधा, श्रमिकों ने जताई खुशी
  • नोएडा के जिला चिकित्सालय में श्रमिक दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Noida News: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (1 मई 2026) के अवसर पर जिला संयुक्त चिकित्सालय, नोएडा में ‘श्रमिक मेगा हेल्थ कैंप’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्घाटन नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा और अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. अजय राणा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और प्रशासनिक टीम ने व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

निशुल्क जांच और दवाइयों से लाभान्वित हुए श्रमिक

इस मेगा हेल्थ कैंप का मुख्य आकर्षण श्रमिक वर्ग को पूरी तरह निशुल्क दी जा रही चिकित्सा सुविधाएं रहीं। कैंप में श्रमिकों की सामान्य जांच के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट और ईसीजी (ECG) जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया और आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। डॉक्टरों ने श्रमिकों को जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए संतुलित आहार और स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी।

कोरोना काल के ‘असली योद्धाओं’ को दिया गया विशेष सम्मान

कार्यक्रम के दौरान एक खास पहल उठाई गई। अस्पताल के हाउसकीपिंग स्टाफ को उनकी अथक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सांसद डॉ. महेश शर्मा और सीएमएस डॉ. अजय राणा ने उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने भावुक भाषण देते हुए कहा, “श्रमिक समाज किसी भी देश की रीढ़ होते हैं। अस्पतालों में स्वच्छता बनाए रखने वाले ये कर्मचारी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कोरोना महामारी के दौरान इन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना समाज की सेवा की। ऐसे कर्मियों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।”

जागरूकता और इलाज पर रहा विशेष फोकस

कैंप का उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं रहा। चिकित्सा टीम ने श्रमिकों को विभिन्न गंभीर बीमारियों के लक्षण, बचाव के उपाय और नियमित जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर जांच कराने से कई बड़ी बीमारियां टाली जा सकती हैं। साथ ही, कार्यस्थल पर सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

‘एक जगह मिली हर सुविधा, समय और पैसे की बचत हुई’

कैंप में पहुंचे श्रमिकों के चेहरों पर संतुष्टि साफ नजर आ रही थी। एक श्रमिक ने बताया, “हम लोगों की व्यस्त दिनचर्या होती है, इसलिए अक्सर अपनी जांच नहीं करा पाते। यहां एक ही छत के नीचे सभी जांच और दवाइयां मुफ्त मिलीं, जिससे हमारे समय और धन दोनों की बचत हुई। ऐसे कैंप हमारे लिए बहुत फायदेमंद हैं।”

भविष्य में और बढ़ेगी सुविधाएं: डॉ. अजय राणा

कार्यक्रम के अंत में सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि इस कैंप का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के श्रमिकों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था। उन्होंने आश्वस्त किया, “अस्पताल प्रशासन आगे भी नियमित रूप से ऐसे कैंप आयोजित करता रहेगा। भविष्य में इन कैंपों की संख्या और चिकित्सा सुविधाओं को और बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद तक बेहतर इलाज की पहुंच सुनिश्चित हो सके।”

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now