दिल्ली के कश्मीरी गेट पर क्षत्रिय समाज का विरोध प्रदर्शन

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। कश्मीरी गेट बस अड्डा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा को खंडित होने के मामले में जांच और नई प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य) के बैनर तले राजपूत समाज के लोगों ने विरोध किया और महापंचायत में शामिल होने आए लोगों को पार्क में प्रवेश करने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनात किया गया।

महापंचायत में दिल्ली एनसीआर के इलाकों से भारी संख्या में आए थे लोग

बता दे कि महापंचायत में शामिल होने के लिए दिल्ली एनसीआर के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग सुबह 10 बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे और बढती हुई भीड़ को देखकर पुलिस ने इन्हें महापंचायत करने से रोक दिया और पार्क के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। इससे नाराज लोग सड़क पर जमा होकर ही अपना विरोध जताने लगे और इसमें राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य) के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा और फ्रेंड्स ऑफ आनंद के संयोजक पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह ने भी इस महापंचायत में शामिल होने का लोगों से आव्हान किया गया था। इसके अलावा करणी सेना, राजपूत करणी सेना, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सहित क्षत्रिय समाज के अन्य संगठनों ने भी इस प्रदर्शन में भाग लिए थे।

Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

महापंचायत में आए लोग नाराज होकर सड़क पर ही बैठे

पुलिस ने कश्मीरी गेट बस अड्डे के आसपास से कुदेशिया पार्क की ओर जाने वाली सड़क को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया था। जिससे महापंचायत में आए लोग नाराज होकर सड़क पर ही बैठ गए और इस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि हम यहां पर सरकार से देश के महापुरुष महाराणा प्रताप की खंडित की गई प्रतिमा की जांच की मांग और नई प्रतिमा के निर्माण करने की मांग करने आए है। इस घटना से क्षत्रिय समाज बहुत आक्रोशित है और हम मांग करते हैं कि सरकार जल्द से जल्द से मामले की जांच कराए. इसके साथ ही नई प्रतिमा का निर्माण कराया जाए।

महाराणा प्रताप पूरे देश के गौरव

क्षत्रिय समाज के लोगों ने कहा कि अगर यह प्रतिमा अंबेडकर या किसी और समाज के महापुरुष की होती तो अब तक सरकार इस पर संज्ञान ले लिया होता। लेकिन क्षत्रिय समाज से संबंधित होने के कारण अभी तक सरकार इस मामले में मौन बनी हुई है। प्रदर्शन में पहुंचे बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी समाज के नहीं बल्कि पूरे देश के गौरव हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now