छेड़छाड़ के विरोध में किसान सभा का ग्रैनो प्राधिकरण पर जोरदार प्रदर्शन

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। गांव इटेडा के खसरा नंबर- 435 की पुश्तैनी आबादी में प्राधिकरण द्वारा की गई तोड़फोड़ व किसान एमपी यादव व उसके परिवार पर प्राधिकरण के सुरक्षा कर्मियों द्वारा मारपीट व जानलेवा हमले की घटना के विरोध में आज अखिल भारतीय किसान सभा गौतम बुध नगर के कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के किसानों ने एकजुट होकर ग्रैनो प्राधिकरण कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।

उपरोक्त पर किसान सभा के नेतृत्व के साथ प्रशासनिक व प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों ने वार्ता किया जिसमें प्राधिकरण के अधिकारियों ने कल इटेडा गांव में हुई घटना पर खेद व्यक्त किया और किसानों को आश्वस्त किया कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति फिर नहीं होगी और किसान सभा के साथ बनी सहमतियों को यथाशीघ्र लागू किया जाएगा।

प्रदर्शन का नेतृत्व जगबीर नंबरदार, अजी पाल भाटी, सतीश यादव, वीर सिंह नेताजी, यतेंद्र मैनेजर, प्रशांत भाटी, संदीप भाटी, सुले यादव, सुरेश यादव, एमपी यादव, पप्पू ठेकेदार, अजब सिंह नेताजी, निशांत रावल, अमित नागर, सुशील कुमार, नरेश नागर, दुष्यंत सेन, अभय भाटी, मनोज प्रधान, महेश प्रजापति, सुंदर सिंह, बाबा संतराम, गवरी मुखिया, तिलक देवी, जोगेंद्री देवी, नीरू लोहिया, रीना भाटी आदि ने किया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now