इसाउटे समूह ने भारत में उत्पादन का किया विस्तार

ऋषि तिवारी


नोएडा। भारत में बुधवार को मेडिकल इमेजिंग (अल्ट्रासाउंड, डेडिकेटेड मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग और स्वास्थ्य सेवा के लिए सूचना प्रौद्योगिकी) में अग्रणी इटालियन इनोवेटर इसाउटे ग्रुप ने राजधानी नई दिल्ली के पास (बी-15, सेक्टर 60 नोएडा, उत्तर प्रदेश) में एक नए विनिर्माण स्थल के साथ भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत किया है, जिसे उसकी सहायक कंपनी इसाउटे एशिया पैसिफिक डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाया और प्रबंधित किया गया है।

नया इसाउटे विनिर्माण स्थल ‘मेड इन इंडिया’ के तहत उन्नत अल्ट्रासाउंड श्रृंखला की कंप्लीट सीरीज- माई लैबTM ए, माई लैबTM ई-सीरीज और कॉम्पैक्ट पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड का उत्पादन करेगा, जिसे संबंधित स्थानीय निकायों द्वारा नियामक और गुणवत्ता आश्वासन प्रक्रियाओं के पूरा होने के तुरंत बाद विपणन किया जाएगा। ये अल्ट्रासाउंड सिस्टम इसाउटे के अनुसंधान एवं विकास प्रयासों के नवीनतम परिणाम हैं। ये ऑगमेंटेड इनसाइटTM फंक्शन को एकीकृत कर वर्कफ्लो को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने के लिए उपयोगकर्ताओं को एक अभिनव टचस्क्रीन कंट्रोल पैनल मुहैया करते हैं। इसके साथ, वे अपने कॉम्पैक्ट फुटप्रिंट, बैटरी चालित, हल्के और मोबाइल डिज़ाइन के साथ सबसे अधिक मांग वाले हेल्थकेयर पेशेवरों की जरूरतों को भी पूरा करते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)-आधारित सुविधाओं और उन्नत इमेजिंग तकनीक का संयोजन भारतीय हेल्थकेयर पेशेवरों को आत्मविश्वासपूर्ण, इनफॉर्म्ड-डिसीजन लेने में सक्षम बनाएगा, जिससे सटीक निदान परिणाम सुनिश्चित होंगे।

इसाउटे के लिए, नया उत्पादन संयंत्र मजबूत विकास संभावनाओं वाले बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए एक रणनीतिक विकल्प है, जहां इतालवी कंपनी 20 से अधिक वर्षों से काम कर रही है। यह देखभाल और सहानुभूति के कल्चर को एक साथ लाता है जिसके जरिये एसाओटे दुनिया भर में प्रौद्योगिकी, समावेशन और वहनीय संस्कृति के प्रचार के माध्यम से लोगों की भलाई में और बेहतर करने के लिए अपने दैनिक कार्य करता है।

इसाउटे एस.पी.ए. के सीईओ फ्रेंको फोंटाना ने कहा, ‘ऑन-साइट उत्पादन और स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला के निर्माण के माध्यम से प्रमुख बाजारों में हमारी उपस्थिति को मजबूत करना, जहां इसाउटे ब्रांड कई वर्षों से जाना जाता है, अंतरराष्ट्रीय विकास रणनीति का हिस्सा है और पर्यावरणीय और सामाजिक स्थिरता के सिद्धांतों को दर्शाता है जो वैश्विक समझौते के अनुरूप हमारे दैनिक कार्यों में हमारा मार्गदर्शन करते हैं।’ इसाउटे सब्सिडियरी – भारत और भारतीय उपमहाद्वीप के कंट्री बिजनेस डायरेक्टर धीरज नासा ने कहा, ‘जो चीज हमें आत्मविश्वास देती है वह है हमारी इनोवेटिव स्पिरिट, हमारा ग्राहक फोकस, हमारी विकास मानसिकता, एसाओटे ब्रांड और एक टीम, जो आगे आने वाली चुनौतियों का सामना करने से नहीं डरती और ग्राहकों और भागीदारों के लिए मूल्य बनाने का आनंद लेती है। एसाओटे ग्रुप के साथ मिलकर भारत में एक नया अध्याय लिखने से ज्यादा शक्तिशाली कुछ नहीं है, जिसमें बेहतरीन ‘इतालवी नवाचार और डिजाइन] के साथ ‘भारतीय कौशल और भारत डिजिटलीकरण’ शामिल है।’

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now