गोपाल कानूनी सलाह केन्द्र का उद्घाटन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। जन-जन के सेवक भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल का सेक्टर-65, नोएडा (गोतमबुद्ध नगर) स्थित कार्यालय पर आज जन्मदिन सभी साथियों एवं सहयोगियों की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया। साथ ही इस दौरान नमो सेवा केन्द्र की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में “गोपाल कानूनी सलाह केन्द्र” का उद्घाटन भी किया गया। इस केन्द्र के माध्यम से गरीब तबके के ऐसे परिवार जो उचित समय पर न्याय न मिलने से वंचित रह जाते हैं, इसके द्वारा उन्हें नि :शुल्क कानूनी सुविधा प्रदान की जाएगी।

गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नमो सेवा केंद्र के 10 से अधिक निशुल्क कैम्प और 5 सहायक नमो सेवा केन्द्र (जेवर, दादरी, खुर्जा, सिकंदराबाद और सूर्या संस्थान) के द्वारा लगभग 10, 000 से अधिक लोगों से संपर्क किया जा चुका है। विभिन्न कैंपों के माध्यम से अब तक डेढ़ हजार से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बना कर दे दिए गए हैं और 1000 से अधिक ई-श्रम कार्ड भी लोगों के बना दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री उज्जवला गैस सिलेंडर के 7 लाभार्थी, 25 से अधिक लोगों के राशन कार्ड बनवा दिए गए हैं। नमो सेवा केंद्र के माध्यम से भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही लगभग 120 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पात्र लोगों को योजना का लाभ भी दिलाया जाता है। इस दौरान लाभार्थी संवाद के बाद गोपाल जी ने पात्र लोगों को अधिक से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now