नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा का पदग्रहण समारोह

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। रविवार को भाजपा ज़िला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर 45 वाँ पार्टी स्थापना दिवस और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा का पदग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया स्थापना दिवस के लिये कार्यालय परिसर भवन को भव्य रूप से सजाया गया कार्यालय पर सर्व प्रथम हवन यज्ञ पूजन के साथ शुरुआत हुई और कार्यकर्ताओं ने खूब आतिशबाजी कर जश्न मनाया कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री मान्य डॉक्टर महेश शर्मा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष मान्य सतेन्द्र शिसोदिया दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर जी ज़ेवर विधायक मान्य धीरेन्द्र सिंह एमएलसी श्रीचन्द शर्मा एमएलसी नरेन्द्र सिंह भाटी क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित जी गरिमायीं उपस्थिति में जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने पदग्रहण किया पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा जी ने पार्टी स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए बताया कि पार्टी के 45 वर्ष बेमिसाल रहे है।

पार्टी की स्थापना छः अप्रैल 19,80 को हुई आज भाजपा भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है संसद और विधानसभा में प्रतिनिधित्व के मामले के साथ प्राथमिक सदस्यता में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और आज हमारे पास वर्ल्ड लीडर मान्य मोदी जी जो आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मान्य नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बड़े और कड़े जनहित के कार्य हो रहे है और मान्य योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य हो रहें ये सब कार्यकर्ताओं के बल और देवतुल्य जनता के विश्वास के कारण हो रहे है और उन्होंने जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के पदग्रहण पर बधाई देते हुए कहा पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने नौजवान ऊर्जावान और सबको साथ चलने वाले को बागडोर दी है निश्चित ही संगठन और मजबूत होगा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया जी ने कहा कि 1951 में गठित जनसंघ से अलग होकर छः अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई सबसे पहले पार्टी अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी जी बने भारतीय जनता पार्टी का इतिहास संघर्षों से भरा रहा है।

Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

1984 में लोकसभा में पार्टी की दो लोकसभा सीट आईं थी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है भारतीय जनता पार्टी में कोई भी कर्मठ ऊर्जावान कार्यकर्ता पार्टी का मण्डल अध्यक्षता जिलाध्यक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है दादरी विधायक तेजपाल नागर जी ने सभी कार्यकर्ताओं और जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा जी को पार्टी स्थापना के लिए बधाई दी ज़ेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह जी ने कहा भाजपा पार्टी ही सबका विकास सबका साथ सबके विश्वास के कार्य करती है और उन्होंने ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के कार्यकाल में संगठन और मज़बूत होगा एसी मंगलकामनाएं के साथ बधाई दी एमएलसी श्री श्रीचन्द शर्मा जी ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा वाली राष्ट्रीय पार्टी है पार्टी की विचारधारा जनसंघ के समय से जो सपना हमारे डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अंत्योदय एकात्म मानववाद का रास्ता दिखाया उनको अटल जी अडवाणी जी लेकर आगे बढ़े प्रधानमंत्री मान्य नरेन्द्र मोदी जी देश में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुँचे उसके लिये कार्य कर रहे है।

एमएलसी नरेन्द्र भाटी ने कहा कि इस देश का भला केवल मात्र एक भाजपा पार्टी कर सकती है जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा जी ने आये हुए सभी जन प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा जो पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने मुझपर जिलाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी बेकार विश्वास जताया है में सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी संगठन के मज़बूती के लिए सेवा समर्पण से कार्य करूँगा इस अवसर पर मुख्यरूप से क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी गजेन्द्र मावी जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज मनोज गर्ग धर्मेन्द्र कोरी नगरपालिक अध्यक्ष गीता पंडित मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सतेन्द्र अवाना जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर सेवानंद शर्मा पवन रावल राकेश राणा पवन नागर वीरेन्द्र भाटी अरुण प्रधान अमन कौशिक जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा गुरुदेव भाटी इंदर नागर युवा मोर्चा अध्यक्ष राज नागर ओमकार भाटी रवि जिन्दल कपिल गुर्जर अर्पित तिवारी पंकज शर्मा धर्मेन्द्र भाटी राजीव सिंघल मनोज प्रधान सतीश गुलिया संजय भाटी अशोक रावल विजय रावल महेश शर्मा पंकज रावल पवन त्यागी देवेन्द्र त्यागी नीतीश भाटी बबलू गुर्जर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम के मोके पर उपस्थित रहे

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now