यूपी खेल समिति और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से होगा मानवता मैराथन

ऋषि तिवारी


नोएडा। गुरुवार को सैक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में मानवप्रगति सेवा संस्थान द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया प्रेसवार्ता के दौरान मानव प्रगति सेवा संस्थान की सचिव आकांक्षा शुक्ला ने मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए बताया की आगामी 29 मार्च को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय,इटेड़ा में उत्तर प्रदेश सरकार की खेल समिति और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से मैराथन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें करीब 500 से भी अधिक शहरवासी हिस्सा लेंगें।

Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

खेलमंत्री रहेंगे मुख्य अथिति

आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया की “मानवता मैराथन” में मुख्य अथिति के तौर पर उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव की मौजूद रहेंगे वही जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा मैराथन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।

अलग अलग तीन कैटेगरी में होगी मैराथन

आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया की इस मैराथन में 10 किलोमीटर,5 किलोमीटर और 3 किलोमीटर अलग अलग तीन कैटेगरी होंगी, जिसमें हर आयुवर्ग के लोग हिस्सा लेंगें,साथ ही हर कैटेगरी में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाली महिला एवं पुरुष कैटेगरी में कैश पुरुस्कार क्रमशः 7,100,5,100 और 3,100 देकर सम्मानित किया जाएगा, साथ ही मैराथन में हिस्सा लेने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now