होली धमाल 2025 : एनसीआर का सबसे बड़ा होली धमाल 14 मार्च को

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। होली के रंग, संगीत और मस्ती का सबसे बड़ा महोत्सव “होली धमाल 2025” इस बार नोएडा के सैक्टर-123 स्थित एनसीआर स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 14 मार्च, शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। आयोजक अदिति चतुर्वेदी और अर्पित शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।

जाने हर महीने जन्माष्टमी व्रत रखने के 4 बड़े आध्यात्मिक और लौकिक कारण

रंगों और संगीत का अनूठा संगम

होली धमाल 2025 में रंगों के साथ-साथ गीत, संगीत और डांस का भी जबरदस्त आनंद लिया जा सकेगा। इस कार्यक्रम में डीजे रॉयब और डीजे हनी के द्वारा धमाकेदार म्यूजिक और होली स्पेशल धुनों का आयोजन किया जाएगा। एंकर भावना खंडेलवाल अपनी एनर्जेटिक होस्टिंग से कार्यक्रम को और भी रोमांचक बनाएंगी।

विशेष आकर्षण और गतिविधियां

इस कार्यक्रम में विभिन्न स्टॉल्स, ठंडाई कॉर्नर, वाटर कैनन और बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। साथ ही, भीगते हुए होली की मस्ती का आनंद लेने का भी मौका मिलेगा। आयोजकों ने यह सुनिश्चित किया है कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से पारिवारिक माहौल में हो, जहां महिलाएं, युवतियां और बच्चे बिना किसी असुविधा के मस्ती कर सकें।

सुरक्षा का विशेष ध्यान

कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के लिए महिला और पुरुष बाउंसर्स की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी उम्र के लोग बिना किसी चिंता के होली का आनंद उठा सकें।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now