---Advertisement---

यूपी में आंधी-तूफान का कहर: 54 लोगों की दर्दनाक मौत

UP News: शाम करीब 5:30 बजे मौसम का मिजाज अचानक बदला और तेज हवाओं ने रफ्तार पकड़ ली। इस दौरान कई जगह आकाशीय बिजली भी गिरी। आंधी के चलते बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए और बिजली के खंभे तोड़ गिरे, जिससे यातायात और बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

यूपी में मौसम का प्रकोप, बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई

HIGHLIGHTS

  • प्रयागराज से भदोही तक तबाही, तेज आंधी ने ली 54 जानें
  • उत्तर प्रदेश में मौसम बना मौत का तूफान, कई जिले तबाह
  • भीषण आंधी और बिजली गिरने से यूपी में मचा हाहाकार
  • यूपी में प्राकृतिक आपदा का तांडव, पेड़ और दीवार गिरने से मौतें
  • आंधी-तूफान ने उजाड़े कई घर, 54 लोगों की जान गई

UP News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार की देर शाम आए भीषण आंधी-तूफान ने कोहराम मचा दिया। मिर्जापुर, भदोही से लेकर कानपुर देहात और कौशांबी तक इस प्राकृतिक आपदा ने जमकर तबाही मचाई है। तेज हवाओं, गिरे पेड़ों और मकानों की दीवारों के नीचे दबने से अब तक 54 लोगों की जान चली गई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा हालात त्रासद प्रयागराज में हैं, जहां 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बुधवार शाम का भयावह मंजर

शाम करीब 5:30 बजे मौसम का मिजाज अचानक बदला और तेज हवाओं ने रफ्तार पकड़ ली। इस दौरान कई जगह आकाशीय बिजली भी गिरी। आंधी के चलते बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए और बिजली के खंभे तोड़ गिरे, जिससे यातायात और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कच्चे मकानों के जमींदोज होने और दीवारें गिरने की घटनाओं ने मौत का आंकड़ा बढ़ा दिया।

जिलेवार मृत्यु आंकड़े और हालात

  • प्रयागराज (16 मौतें): यहां सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। अलग-अलग इलाकों में आंधी और बिजली गिरने से 16 लोगों की जान चली गई।
  • भदोही (15 मौतें): यहां तूफान ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया। सुरियावां थाना क्षेत्र के खरगसेनपट्टी में एक मकान पर पेड़ गिरने से एक महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। औराई थाना क्षेत्र में भी पेड़ गिरने से कई लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने 15 मौतों की पुष्टि की है। 8 घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जिनमें से 3 गंभीर हालत में बीएचयू (वाराणसी) रेफर किए गए हैं। इस दौरान 16 मवेशियों की भी मौत हुई है।
  • मिर्जापुर (10 मौतें): जिला प्रशासन ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है। सबसे ज्यादा 7 मौतें मिर्जापुर सदर तहसील में, जबकि चुनार तहसील में 3 लोगों की जान गई।
  • फतेहपुर (9 मौतें): यहां आंधी-तूफान की चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हुई है।
  • हरदोई (2 मौतें): यहां 2 लोगों की जान चली गई।
  • अन्य जिले: कानपुर देहात और कौशांबी में एक-एक व्यक्ति की मौत की सूचना है।

प्रशासन अलर्ट, बिजली व्यवस्था चरमराई

मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने और राहत बचाव कार्य के लिए प्रशासनिक मशीनरी को अलर्ट कर दिया गया है। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है। वहीं, उखड़े पेड़ों और पोलों को हटाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, लेकिन कई इलाकों में अंधेरे का संकट बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now